[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा में निशुल्क भोजन वितरण बनी  मानवता की जीती जागती मिसाल।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
कस्बे के जोबनेर रोड स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल  के बाहर प्रत्येक रविवार को अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट व अंजलि सेवा ट्रस्ट फुलेरा के माध्यम से पिछले 9 माह से मरीजों व उनके सहायकों तथा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन नियमित वितरण किया जा रहा है

जो मिसाल बनकर सामने आया है इसे सभी लोग बहुत सराहनीय व मानवता की एक जीती जागती मिसाल मानकर सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा कर रहे हैं अंजलि सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रणवीर सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा ईश्वर व बुजुर्गों के आशीर्वाद से हमें मिली है

तो हम इसे आजीवन चलाई जाने का पूर्ण  प्रयास करेंगे इसी के साथ ही भीषण तपती गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडो का वितरण भी प्रत्येक रविवार को यहां किया जाता है, जो भी जरूरतमंद परिंडा लेना चाहे उसे भी निशुल्क  उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पुनीत और नैक कार्य को नो माह पूर्व स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं अंजलि ट्रस्ट के संयोजक के द्वारा पहल की गई।

यह पहल कस्बे के लिए एक आशीर्वाद के रूप में फलीभूत होते हुए व्यक्ति से व्यक्ति जुड़ते गए और कारवां बढ़ता ही गया जिसके परिणाम स्वरूप इस कार्य को आजीवन करने का भी लक्ष्य बनाने की ठान ली है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now