
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
बारां क्षेत्र के ग्राम खैराली में आयोजित ‘ग्राम विकास रथ यात्रा’ कार्यक्रम में रविवार को श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टाक ने राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि में वृद्धि भाजपा सरकार ने किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 कर दिया है, जिसे आगामी समय में ₹12,000 तक ले जाने का लक्ष्य है।उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे आर्थिक सशक्तीकरण के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं।

पशुपालकों की सहायता के लिए ‘गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना’ और बीमार पशुओं के त्वरित उपचार के लिए ‘मोबाइल यूनिट’की सुविधा शुरू की गई है। तथा किसानों को बेहतर पैदावार के लिए सरकार द्वारा निरंतर निःशुल्क बीज किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं “किसानों की समस्याओं का समाधान और उनका आर्थिक रूप से मजबूत होना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सरकार की योजनाओं का लाभ आज सीधे आमजन तक पहुँच रहा है। “प्रहलाद राय टाक, के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से (जिला उपाध्यक्ष) जेयश गालव,सरपंच देवराज
(पूर्व मंडल महामंत्री) निर्मल शर्मा शाहिद अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




