
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) माधवी दिनकर, जयपुर जिला के निर्देशानुसार इस साल की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को न्यायालय परिसर, सांभर लेक में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, क्र.सं. 1, अरविन्द कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के 10 प्रकरणों में राजीनामा से फैसला दिया गया।

ए.डी.जे.-1, जांगिड़ ने लगभग 9 वित्तिय संस्थानों के प्री लिटिगेशन प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की। जिसमें बैंकों के 5 प्री लिटिगेशन प्रार्थना पत्र निस्तारित हुए। सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सांभर लेक न्याय क्षेत्र में अवस्थित न्यायालयों के लिए अलग अलग बैंचों का गठन किया गया है। प्रथम बैंच नंबर 10 न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं.1/2 व प्री लिटिगेशन की पत्रावलियों के लिए गठित की गई थी,

जिसकी अध्यक्षता ए.डी.जे. 1, अरविन्द कुमार जांगिड़ द्वारा की गई व सदस्य अधिवक्ता राहुल वीर रहे। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सांभर लेक, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, ग्राम न्यायालय व राजस्व प्रकरण, सांभर लेक की अध्यक्षता जयश्री लमोरिया, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, सांभर लेक व राजस्व अधिकारी ऋषिराज कपिल, सांभर लेक व सदस्य अधिवक्ता रतन लाल चौधरी रहे। तालुका विधिक सेवा समिति, सांभर लेक के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 250 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के जरिए निस्तारण करवाया गया।

लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के मामलों में लोक अदालत की ओर से 57,05,000/- रुपये का अवार्ड पारित किया गया। इसके अलावा 6 प्री लिटिगेशन के मामलों में 4,58,000/-
दोनों मिलाकर कुल 61,63,000/- अक्षरें (इगसठ लाख तरेसठ हजार रुपए) के अवार्ड पारित किए गए। पारिवारिक प्रकरणों में से एक प्रकरण में लोक अदालत बैंच की समझाइश के पश्चात अलग अलग रह रहे दम्पति एक साथ रहने को राजी होकर बैंच के समक्ष दोनों ने एक दुसरे को पुनः एक साथ रहने को सहमत हुए तथा विभाजन के बाद में
पक्षकारान के द्वारा राजीनामा होना जाहिर करने पर वाद को समाप्त किये जाने के निवेदन पर प्रकरण का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर बार संघ सचिव प्रेम चंद भेहडा, अधिवक्तागण, जितेन्द्र दाधिच, योगेश शुक्ला, रामपाल चावला, ललित कुमार शर्मा, सुरेंद्र परिहार, तेजपाल प्रजापत, मुकेश अजमेरा, सुरेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारिगण, प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




