
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान अभियान के तहत आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के प्रचार हेतु चल रहे “ग्राम विकास रथ अभियान” के अंतर्गत, राजस्थान सरकार प्रभारी श्री यादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक शनिवार को छबड़ा विधानसभा की भीलवाड़ा नीचा ग्राम पंचायत में छाबड़ा पंचायत समिति प्रधान हरिओम नागर के साथ सहभागिता कि ।

उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसानों,पशुपालकों एवं आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त एवं समृद्ध बनने के लिए प्रेरित किया गया। बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। वहीं राजस्थान सरकार भी किसानों,कारीगरों एवं ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का संकल्प लिया।

इस अवसर रामप्रसाद नागर मंडल अध्यक्ष, सरपंच रानी बाई मीणा, छात्र संघ अध्यक्ष रवि शर्मा, राधेश्याम मीणा सरपंच प्रतिनिधि, तहसीलदार यादवेंद्र यादव, सहित ग्रामीण एवं पार्टी पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Author: Aapno City News




