
फुलेरा (दामोदर कुमावत): बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाते हुए, शनिवार को हबसपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर एवं HPV वैक्सीन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

अक्सर जानकारी के अभाव में महिलाएं गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। इसी कड़ी में, 14 से 15 वर्ष की छात्राओं को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पहले ही सुरक्षित करने के लिए विद्यालय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने हाथ मिलाया है।जो हर छात्रा को जानना जरूरी है
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. संगीता पारीक (एएनएम प्रभारी, हबसपुरा) ने छात्राओं को बेहद सरल भाषा में वैक्सीन की अहमियत समझाई। HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध शरीर में एक मजबूत ढाल तैयार करती है।

उन्होंने बताया कि 14-15 वर्ष की आयु टीकाकरण के लिए सबसे सटीक समय होता है। बीमारी से डरने के बजाय समय पर टीका लगवाना भविष्य के जोखिमों को लगभग खत्म कर देता है। “जागरूकता ही इस बीमारी के खिलाफ हमारा सबसे बड़ा हथियार है। बेटियां स्वस्थ रहेंगी, तभी समाज सशक्त बनेगा।”डॉ. संगीता पारीक। टीम की एकजुटता
इस मुहिम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवतार मीणा और वरिष्ठ अध्यापक दयाल राम चौधरी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मदन लाल, होशियार सिंह, लालूराम,योगेश,श्रीमती कृष्णा चारण और ठाकरा राम जैसे प्रबुद्धजनों की उपस्थिति से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा सहयोगिनी मंजू देवी ने भी जमीनी स्तर पर जानकारी साझा की। यह कार्यक्रम केवल एक शिविर नहीं,बल्कि हबसपुरा की बेटियों को स्वस्थ कल की सौगात देने का एक प्रभावी प्रयास साबित हुआ।

Author: Aapno City News




