

मेड़ता सिटी ( तेजाराम लाडणवा )
UGC एक्ट के विरोध में आज मेड़ता शहर में सवर्ण समाज मेड़ता सिटी के तत्वावधान में एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी मेड़ता सिटी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपते समय समाज के प्रतिनिधियों ने UGC एक्ट की कुछ धाराओं को शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक संतुलन एवं भविष्य की पीढ़ी के लिए अनुचित बताते हुए सरकार से इस पर पुनर्विचार एवं आवश्यक संशोधन की मांग की।
इस अवसर पर एडवोकेट जगदीश सारस्वत ने कहा कि यह आंदोलन पूर्णतः लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक दायरे में रहकर किया गया है। उन्होंने बताया कि समाज की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन का माध्यम अपनाया गया है, ताकि उचित निर्णय लिया जा सके।
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान मच्छराज सिखवाल, जगदीश नारायण शर्मा, रामजीवन शर्मा, सुरेंद्र दाधीच एडवोकेट, देवकीनंदन तिवारी एडवोकेट, माणकचन्द सिखवाल एडवोकेट, रामविलास दाधीच एडवोकेट, शुभांकित पाठक एडवोकेट, रामवीर सिंह राठौर एडवोकेट, श्रीराम व्यास एडवोकेट, कुंदनमल दाधीच, विजय कुमार पंचारिया एडवोकेट, दिलीप दाधीच, भेरूलाल गौड़, रामानंद शर्मा, सुधीर ओझा, महेंद्र जी पारीक, विष्णु दाधीच, मोतीलाल दाधीच, धैनसिंह राठौड़, महावीर प्रसाद पारीक, दिलीप सिंह शेखावत (गगराना), जंवरीलाल दाधीच, रामेश्वर लाल डोबा, गिरिराज व्यास, शिवरतन व्यास (लांबा जाटान), जितेंद्र सिंह, भोपाल सिंह राजपुरोहित, रामराज व्यास, बलराम तिवारी, नरेश राजपुरोहित, रोहित शेखावत एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं रही और शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपकर समाज ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया।

Author: aapnocitynews@gmai.com





