
30 जनवरी को रात्रि में जागरण 31 को जन्मोत्सव एवं भंडारा।
संतो महंतों के सानिध्य में 51 गांवों का सामेला।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) “एक शाम श्री वीर तेजाजी महाराज के नाम”गहलोता ग्राम में जन सहयोग से 30 जनवरी की रात्रि को विशाल तेजा गायन संपूर्ण रात्रि का जागरण का आयोजन किया जा रहा है

जिसमें आसपास एवं दूर दराज के 51 गांव को आमंत्रित किया गया है 30 जनवरी को होने वाले जागरण में जाने-माने गायक कलाकारों द्वारा शिरकत की जाएगी जिसमें गायक शिवराज बिसोर रामनेर किशनगढ़ एंड पार्टी, बाड़मेर से शिवानी चौधरी, जेके जाट,बुलबुल मारवाड़ी और रामकिशन मालपुरा शिरकत करेंगे।

30 जनवरी को विशाल भजन संध्या के पश्चात 31 जनवरी को प्रातः श्री वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर समस्त ग्राम वासियों की और से विशाल 51 गांव की रामध्वनी कार्यक्रम आयोजित होगा। तथा शाम को समस्त गांव की और से विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा जिसमें आसपास एवं दूर दराज की जन भागीदारी होगी।

Author: Aapno City News




