[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शहीद की पुण्यतिथि पर श्रृधा सुमन किए अर्पित

SHARE:


रूण फखरूदीन खोखर
पंचायत समिति मूंडवा के गांव सैनणी में स्थित शहीद तेजाराम मालावत की तीसरी पुण्यतिथि पर सत्संग का आयोजन किया गया। शिवकरण मालावत ने बताया कि इस दौरान तृतीय पुण्यतिथि पर ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वहीं सत्संग आयोजन में निरंकारी संत नागौर जिले के संयोजक बालकृष्ण बडगूजर, कुड़ची सत्संग के मुरली महात्मा, कुंभाराम, दुर्गाराम,अशोक कबीर पंथी जगदीश मेघवाल और अन्य संतो के सानिध्य में सत्संग कार्यक्रम हुआ।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य राघवेंद्र मिर्धा, पूर्व प्रधान राजेंद्र फिड़ोदा, शिवदान राम सरपंच पूर्व जूझंडा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नाथूराम खुड़खुड़ीया, केसाराम, मूलाराम, ईश्वर राम ,सुभाष राम, चिमनाराम सेन ,भंवरलाल मेघवाल, बलराम चौकीदार, महेंद्र सिंह भटनोंका, उम्मेद सिंह राठौड़ सेनणी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now