[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बसंत पंचमी पर गूंजी शहनाइयां। भंदे बालाजी में 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, उमड़ा जनसैलाब।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत) बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कस्बे के निकट प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भन्दे बालाजी परिसर मे अनूठा संगम देखने को मिला। श्री ब्रह्म प्रजापति समाज धर्मशाला में आयोजित 11वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 15 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।

समिति  के कोषाध्यक्ष बाबूलाल होदकास्या ने बताया कि विवाह की रस्में शुक्रवार प्रातः 7:15 बजे दूल्हों की भव्य बिंदोरी निकाली गई, जिसमें समाज के लोग नाचते- गाते शामिल हुए। प्रातः 8:15 बजे पारंपरिक तोरण की रस्म निभाई गई। प्रातः 11:15 बजे गायत्री परिवार के आचार्य विनोद प्रजापति के सानिध्य में विद्वान पंडितों ने पाणिग्रहण संस्कार (फेरे) संपन्न कराए ।इस भव्य आयोजन में राजनीति और समाज की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

मुख्य अतिथियों में फुलेरा विधायक  विद्याधर सिंह चौधरी, भाजपा प्रवक्ता  मदन प्रजापति, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष  माटी कला बोर्ड पी.एल. प्रजापति, भामाशाह  बनवारी  लाल कुण्डलवाल रहे।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हूक्माराम दम्बीवाल ने की। वहीं अतिथियों का स्वागत साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
सम्मेलन के दौरान  विधायक विद्याधर सिंह चौधरी ने समाज के उत्थान के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने धर्मशाला में हॉल निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने का वादा किया, जिसका समाज के लोगों ने हर्षध्वनि के साथ स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रजापति ने बताया कि समारोह के अंत में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया गया। इस मौके पर कन्हैया लाल मारवाल, किशन लाल, और सोहन लाल सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग साक्षी बने।
यह आयोजन न केवल विवाह का उत्सव था, बल्कि फिजूल खर्ची रोककर समाज को एकजुट करने का एक सशक्त संदेश भी रहा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now