
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। निर्माण संस्था खंडेल के परिसर में रविवार, 18 जनवरी को उत्साह और आत्मविश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ ‘बालिका सांसद 2025-26’ के पांचवें अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ बालिकाओं ने न केवल अपनी समस्याओं पर चर्चा की, बल्कि आत्मनिर्भर बनने के अपने सपनों को भी साझा किया।

निर्माण संस्था खंडेल के निदेशक रामेश्वर लाल वर्मा ने बताया कि
अधिवेशन में बालिकाओं का जोश देखते ही बनता था। संसद की अध्यक्षा ने जोर देकर कहा कि बालिका संसद जैसे मंचों से उनकी बोलने की हिचकिचाहट दूर हुई है।ओमा कुमावत ने कहा कि ऐसे अधिवेशन निरंतर होने चाहिए ताकि छोटी बहनें भी इससे सीख सकें। सानिया जैतपुरा ने पिछले अधिवेशन में इंग्लैंड से आए मेहमानों के साथ बिताए अनुभवों को याद करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

चंचल गहनोलिया ने बताया कि संस्था द्वारा मिल रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण (RSCIT), लाइब्रेरी और ब्यूटी पार्लर कोर्स से उन्हें भविष्य में रोजगार की नई उम्मीद जगी है। सेवा और सशक्तिकरण के प्रभावशाली आंकड़े संस्था द्वारा बालिका उत्थान के लिए किए गए कार्यों का विवरण जब सामने आया, तो हर किसी ने निर्माण संस्था की प्रशंसा की। अब तक की उपलब्धियां कुछ इस प्रकार हैं:
शिक्षा एवं तकनीक 167 टेबलेट वितरण, 136 को कंप्यूटर कोर्स (RSCIT) | रोजगार कौशल | 264 को सिलाई मशीन, 23 को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण | स्वास्थ्य एवं पोषण | 6746 को सेनेटरी नैपकिन, 2536 को राशन किट |

बाल सहायता | 102 नवजात को झूला-ड्रेस, 128 को लाइब्रेरी सुविधा |अन्य सहयोग | 340 को जयपुर भ्रमण, 1641 को दुपट्टा एवं 406 को बैग वितरण |
बुजुर्गों और जरूरतमंदों का भी थामा हाथ बालिका संसद के समापन के बाद संस्था ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विधवा, विकलांग और वृद्धजन सहायता कार्यक्रम आयोजित किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 42 जरूरतमंद बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को राशन किट एवं कंबल वितरित किए गए।
उपस्थिति: कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था स्टाफ से अर्जुन सिंह शेखावत, चंद्रकांता वर्मा, अनीता देवी, लक्ष्मी नारायण, बागेश्वर वर्मा सहित सभी ग्राम सहेलियों का विशेष योगदान रहा।

Author: Aapno City News




