[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

लंबे अंतराल के बाद व्यापार संघ रियां बड़ी कार्यकारिणी का गठन किया।

SHARE:



लोकपाल भण्डारी

रियां बड़ी उपखंड मुख्यालय के मेला मैदान स्थित ठाकुर साहब के निज मंदिर में दीप प्रज्जवलीत कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसमें अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव एवं उपाध्यक्ष महेंद्र गोदारा व भरत सोनी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी को लेकर मीटिंग का हुआ आयोजन जिसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष चौथा राम माली की अध्यक्षता में संपन्न हुई चुनाव अधिकारी राजूराम माली मुरारी लाल खंडेलवाल ने सर्वसम्मति से संपन्न करवाएं।

राजूराम माली ने जानकारी देते हुए बताया सर्व समिति से संरक्षक चौथा राम माली अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव उपाध्यक्ष महेंद्र गोदारा उपाध्यक्ष भरत सोनी सचिव लोकपाल भंडारी संगठन मंत्री सुशील चौयल सह सचिव भीकाराम माली कोषाध्यक्ष मुकेश लाहोटी को मनोनीत किया । इससे पूर्व अध्यक्ष चौथा राम माली ने अपने कार्यकाल पूर्ण होने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया यह पूर्व का लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पास हुआ वह कार्यकारिणी भंग
कर सर्व समिति से चुनाव संपन्न हुए।अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव ने कहा वर्तमान में यह पंक्ति चरितार्थ साबित हो रही है कि संघे शक्ति कलियुगे, ऐसे में सभी व्यापारियों को एकजुट होकर साथ रहना होगा और व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उपाध्यक्ष महेंद्र गोदारा ने बताया भारत में आदि काल से मातृ शक्ति को बड़ा माना गया है देवताओं ने भी जगत की रक्षा के लिए असुरों से विजय प्राप्त करने के लिए शक्ति का आवाहन किया इसलिए व्यापारी के हितों के लिए व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहूंगा ।सचिव लोकपाल भंडारी ने कहा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी को संगठित होना होगा। व्यापारियों के साथ जहां कहीं भी गलत व्यवहार होता है उसका सभी को मिलकर मुकाबला करना होगा। प्रकाश चंद तातेड के द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। वह नवनियुक्त कार्यकारिणी का माला व साफा पहनाकर मानसम्मान किया गया। इस मौके पर सभी व्यापारी जन मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now