[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री सुरक्षा के किये उत्कृष्ट कार्य जून माह में 15 महिलाओ व बच्चों को परिजनों व एनजीओं तक पहुंचाया।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी 24X7 तत्पर है। जयपुर मंडल द्वारा रेल सम्पत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये विशेष अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें जून माह में 15 महिलाओं/बच्चों को परिजनों/एनजीओ/पुलिस तक पहुंचा कर सःकुशल सुपुर्द किया गया हैै।


जयपुर मंडल पर रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे परिसर में विशेष अभियान चलाकर रेल सम्पत्ति, रेल यात्रियों एवं रेलकर्मियों की सुरक्षा के विषेष प्रबन्ध किये गये है। इसके साथ ही रेल सुरक्षा बल द्वारा यात्री मित्र बूथ का संचालन भी किया जा रहा है, जो जरूरतमंद यात्रियों को वांछित जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जून माह के दौरान अभियान चलाकर रेल सम्पति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत कुल 04 मामले पंजीकृत हुए,जिनमें बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये है तथा बरामद सम्पत्ति का मूल्य रू. 15438 है।

इसके साथ ही रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कुल 930 व्यक्तियों को विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज कर अभियोजित किया गया, जिनसे 2,38,915 रू. जुर्माना राशि वसूल की गई।इसके अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जून माह में गाड़ियों व रेल परिसर में छूटे गये सामान के 35 मामलों में लोगों को सामान सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों के सामान चोरी के 14 मामलों में लोगों को पकड़कर जीआरपी/पुलिस को सुपुर्द किया।मंडल रेल प्रबंधक जयपुर नरेंद्र के कुशल दिशा -निर्देशानुसार रेलवे स्टेशनों एवं रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के लिये रेल सुरक्षा बल द्वारा निरन्तर विशेष अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें रेलवे परिक्षेत्र में होने वाली गैर-कानूनी घटनाओं में निरन्तर कमी आ रही है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now