[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

किसान कर रहे हैं फसलों पर दवा का छिड़काव और हलनी

SHARE:


रूण फखरुद्दीन खोखर

किसान खेती के कार्यों में हुए व्यस्त

रूण-रूण, खजवाना ,इंदोकली, भटनोखा सहित आसपास के सभी गांवो में इन दिनों किसान खेती के कार्यों में व्यस्त हो गए हैं और बाजारों में एक बार फिर सन्नाटा छाया हुआ है। कई खेतों में किसान मजदूरों से खरपतवार निकालते नजर आ रहे हैं। वहीं कई किसान नई तकनीकी तहत ट्रैक्टर से मूंग और बाजरे की फसल में हलनी करते हुए नजर आ रहे हैं,

किसान अब्दुल रशीद गोरी राकेश ताडा और दिनेश ने बताया कि ट्रैक्टर से हलनी करने से समय कम और पैसों की बचत होती है, पौधे को खरपतवार से छुटकारा मिलता है और पौधे को मिट्टी का सहारा मिलने से मजबूती मिलती है और बरसात होने पर पौधे को पानी सोखने की क्षमता बढ़ जाती है,

इसी प्रकार कई किसान खरपतवार की बढ़त को रोकने के लिए दवा का छिड़काव करते नजर आ रहे हैं इस संदर्भ में कृषि पर्यवेक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि परंपरागत तरीके से खरपतवार निकालनी चाहिए, इसी प्रकार कृषि विशेषज्ञों की राय के बिना किसी भी तरह का फसलों पर दवा छिड़काव नहीं करें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now