[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

संचार क्रांति और ग्राम स्वराज के जनक थे राजीव गांधी

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखंड के निकटवर्ती कस्बा बोरावड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में संचार क्रांति के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्चन कर उन्हें नमन किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मंजू देवी सैनी ने कहा कि नियति ने सुयोग्य प्रधानमंत्री को देश से असमय छीन लिया। राजीव गांधी ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। वह संचार क्रांति और ग्राम स्वराज के जनक थे। उन्होंने ही ग्राम प्रधानों के खाते में सीधे धन भेजने की व्यवस्था बनाने की पहल की थी। उन्हीं की देन हैं कि आज ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है।

अपने संक्षिप्त कार्यकाल में उन्होंने देश की तरक्की की जो आधारशिला रखी उसे हम कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने पार्टी को मबजूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। इस दौरान द्रोपती टांक, केसर देवी, सोनू देवी, घीसी देवी, बाबूलाल सिंगरिया, हनुमान पिपलिया, रामदेव प्रजापत, भवानी शंकर शर्मा, भंवरु खान कायमखानी, रामस्वरूप, जतिन, अभिषेक, जितेन, गोपी, खुशबू सैनी, घासी प्रजापत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now