[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

चिताणी गौशाला में गौ सेवार्थ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से

SHARE:


रूण फखरुद्दीन खोखर


सुबह 8 बजे निकलेगी कलश यात्रा

प्रचार प्रसार परवान पर

रूण-निकटवर्ती गांव चिताणी में आज से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। आयोजकों ने बताया हनुमान गो सेवा समिति और समस्त ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान गौशाला चिताणी में गायों के लिए संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से होगा, इसी कड़ी में आज सुबह कलश यात्रा का आयोजन होगा। ग्रामीणों ने बताया कि आज गुरुवार सुबह 7:15 बजे शुभ मुहूर्त में संतों का बधावणा होगा इसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी, उसके बाद धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रोजाना 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथा वाचन संत चेतन राम महाराज धनारी के मुखारविंद से होगा।

इस कथा के दौरान रोजाना महापुरुषों और महंतों,संतो का आगमन भी होगा जिनमें रेण पीठाधीश्वर संत सज्जन राम महाराज, साध्वी सती सोहनी देवी फिरोजपुरा, रेण रामधाम उत्तराधिकारी संत बस्तीराम शास्त्री त्यागी संत महंत रामप्रकाश महाराज नोखा चांदावता ,और संत माधोदास महाराज सोयला, भजन सम्राट संत सुखदेव महाराज, युवा संत रामवल्लभ महाराज, और खेताराम महाराज भागवत कथा के दौरान उपस्थित रहेंगे। इस भागवत कथा आयोजन को लेकर बुधवार को आस-पास के गांव ढाणीयों में आयोजकों और कार्यकर्ताओं द्वारा लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करके पंपलेट बांटकर और बैनर लगाए गए।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now