[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा में मनेगी महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती। प्रतिभाओं का होगा सम्मान।

SHARE:



फुलेरा (दामोदर कुमावत)
महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था (रजि.) द्वारा आगामी11अप्रैल 2026 को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। सांभर बाय पास स्थित सैनी फार्म हाउस पर हुई बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।

महामंत्री भंवरलाल राजौराने बताया कि
सुबह 09:15 बजे फुलेरा सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण। तथा बोर्ड परीक्षा (10वीं-12वीं) के प्रतिभावान छात्रों, नेशनल/स्टेट मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों और नवनियुक्त व सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान।
शाम 04:15 बजे माली समाज भवन (श्रीरामनगर) में जीवनी आधारित प्रश्नोत्तरी, रंगारंग कार्यक्रम और सामूहिक भोज।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोकुलकृपा रियलस्टेट के चेयरमैन सुभाष चंद सैनी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक निर्मल कुमावत और शाम के सत्र में गौसेवक अमरचंद सैनी शिरकत करेंगे।

बैठक के दौरान फुलेरा नगर अध्यक्ष  सैनी, वंदना सैनी (सावित्री बाई फुले प्रकोष्ठ) और अशोक कुमार सैनी (सैनीपुरा अध्यक्ष) सहित कार्यकारिणी ने समाज हित में कार्य करने की शपथ ली। 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को
सुबह 9:15 से देर शाम तक
महात्मा फुले सर्किल एवं माली समाज भवन,फुलेरा में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर
10वीं/12वीं में 60% (माली समाज) और 80% (अन्य समाज) से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को को सम्मानित किया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now