[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

इंस्पायर अवार्ड में चयनित दो बालिकाओं का  सम्मान।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)कस्बे की  राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, की दो छात्राओं के इंस्पायर अवार्ड में चयनित होने पर मंगलवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या नविता कुमारी वर्मा ने की। इस अवसर पर छात्राएं देवांशी गौड़ एवं वंशिका सैनी को इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्या ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए अन्य छात्राओं को भी प्रेरित किया । कार्यक्रम में अनिता पीटर्स, कमला बागड़ी, ललितमोहन शर्मा, मधुबाला वर्मा, सपना कुमावत, नरबहादुर सिंह, बाबूलाल गढ़वाल,

गिरीराज सांभरिया, धर्मराज खांडेकर, चन्द्रशेखर त्यागी, एकता वर्मा, राहुल बोदल्या, तरुणा बंसल, अनिता कुमारी, मिनाक्षी मीणा, नीलम राव सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now