
फुलेरा ( दामोदर कुमावत) कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति भन्दे बालाजी उगरियावास की
समिति का पुनर्गठन/चुनाव करवाने की तैयारियां हेतु साधारण सभा का आयोजन 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार अमावस्या को आयोजित होगी। समिति महामंत्री भंवरलाल मामोडिया ने बताया कि सभा प्रातः 10:00 बजे समिति अध्यक्ष पन्नालाल सिरस्वा की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

जिसमें समिति का पुनर्गठन/चुनाव करवाने हेतु साधारण सभा/आमसभा में समिति के सभी सदस्यों का उपस्थित होना आवश्यक है। समिति महामंत्री भंवरलाल ममोडिया ने सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि समिति की सदस्य सूची का प्रकाशन 4 अप्रैल 2026 शनिवार को समिति भवन के नोटिस बोर्ड पर समिति के सीताराम बाडीवाल, भंवरलाल मामोडिया व तेजूलाल ईयाणा आदि ने चश्पा कर दिया गया है। जिस पर सदस्यगण अपना नाम सूची में देख सकते हैं। तथा सभी सदस्य गण 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे नए भवन में उपस्थित होकर समिति चुनाव प्रक्रिया संबंधी बैठक में अपना योगदान दे।

Author: Aapno City News




