
लोकपाल सिंह भण्डारी
नागौर जिले के रियांबड़ी से बड़ी प्रेस क्लब संस्थान रियांबड़ी का प्रतिनिधिमंडल राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ से मिला… पत्रकारों की सुविधाओं, सुरक्षा और संसाधनों को लेकर उठाई गई मांग… साथ ही क्षेत्र में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया।
रियांबड़ी (नागौर)
रियांबड़ी उपखंड के प्रेस क्लब संस्थान रियांबड़ी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संसाधनों की कमी, पहचान पत्र का अभाव और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां पत्रकारों के सामने बड़ी समस्या बनी हुई हैं। उन्होंने पत्रकारों के लिए पहचान पत्र जारी करने, बैठने की व्यवस्था,आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने की मांग रखी।
सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके हितों की रक्षा जरूरी है।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रियांबड़ी में क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है, लेकिन प्रशिक्षण के अभाव में वे पीछे रह जाते हैं।
क्रिकेट एकेडमी बनने से युवाओं को बेहतर मंच और दिशा मिलेगी। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर हमने सांसद महोदया को अवगत कराया है,उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है। फिलहाल, अब देखना होगा कि पत्रकारों की सुविधाओं और क्रिकेट एकेडमी की मांग पर कितना जल्द अमल होता है।

Author: Aapno City News




