
फुलेरा (दामोदर कुमावत) फुलेरा नगर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसी क्रम में बूथ संख्या 253 में कार्यकर्ता सी.पी. त्रिपाठी के निवास स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां भाजपा अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। इस अवसर पर महावीर प्रसाद जैन, आलोक तिवारी, हरगोपाल, कमल, राजेन्द्र वर्मा, ताराचंद आमेरिया, पूनम कुमावत, पूजा भाटी, श्यामलाल सैनी, मोहित, शेषनारायण सैनी, वीरेंद्र बैसल, राजेन्द्र, अशोक, परमानंद मौर्य, रमेश कुमावत, बनवारीलाल कुमावत, गंगाराम सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Author: Aapno City News




