
🖊 तेजाराम लाडणवा
मेड़तासिटी

कामधेनु सेना के संस्थापक श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी #कुशालगिरी महाराज का आज सायं 5:15 बजे मेड़ता सिटी में आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कामधेनु सेना के नगर सचिव यशपाल कच्छावा ने जानकारी देते हुए बताया कि #महामण्डलेश्वर के आगमन पर नागौरी गेट बाईपास, चौमुखा महादेव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व #गोभक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के तहत डी.जे. की धुन पर दर्जनों चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के साथ करीब एक किलोमीटर लंबा #रोड़ शो निकाला जाएगा, जो ग्राम कात्यासनी तक पहुंचेगा। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर महाराज का अभिनंदन किया जाएगा।
शहर में आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Author: aapnocitynews@gmai.com




