
सालासर सुंदरकांड मंडल ने तृतीय108 संगीतमय हनुमान चालीसा पठन की।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे की हृदय स्थली रेलवे लोको में स्थित बालाजी के बड़ी धूमधाम से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर तृतीय 108 संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ किये गए। मिश्र कॉलोनी निवासी बालाजी भक्त गणपत लाल कुमावत ने बताया कि रेलवे लोको शेड में स्थित लोको वाले बालाजी के मिश्र कॉलोनी वासियों एवं स्थानीय श्रद्धालु भक्तों द्वारा श्री हनुमान जयंती जन्मोत्सव पर तृतीय 108 संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदर कांड का आयोजन किया।

यह पठन सालासर सुंदरकांड मंडल जायल नागौर के प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा किया गया। कुमावत ने बताया कि प्रातः 7:15 बजे लोको वाले बालाजी से ध्वज यात्रा निकाली गई ,जो नगर भ्रमण करते हुए मिश्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। जबकि प्रातः 8:15 बजे लोको वाले बालाजी के सुंदरकांड पठन और 108 हनुमान चालीसा का पठन शुरू किया गया।

तथा सांय 7:15 बजे से 108 दीपकों से महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर एवं निज मंदिर में भव्य झांकियां सजाई गई वहीं वीर हनुमान की जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की गई, इस अवसर पर रामप्रताप कुमावत,ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम प्रकाश जांगिड़, घनश्याम दास, सत्यनारायण, अमरचंद, विनोद कुमार, योगेंद्र, अजय कुमावत,प्रेमचंद कुमावत श्रीमती भगवती देवी कुमावत सहित बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News



