
कुमावत समाज ने बुजुर्गों और विद्यार्थियों का भव्य सम्मान कर मनाया जन्मोत्सव।
युवाओं को सही दिशा दिखाना हमारा कर्तव्य:-निर्मल कुमावत
फुलेरा (दामोदर कुमावत): आस्था के उल्लास और समाज सेवा के जज्बे के साथ श्री राम नगर स्थित ‘श्रीबालाजी बगीची’ स्थित कुमावत समाज भवन’ में श्री क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन किया गया।

सुंदर कांड भक्ति के सुरों से शुरू हुआ यह कार्यक्रम शिक्षाऔर संस्कार बुजुर्गों का सम्मान के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआती संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने समाज द्वारा नव निर्मित प्रथम मंजिल भवन का विधिवत फीता खोलकर उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, कि “यह स्थाई संपत्ति आने वाली पीढ़ियों के विकास का आधार बनेगी।”बुजुर्गों का सम्मान और मेधावियों को प्रोत्साहन
समारोह के दौरान परंपरा और प्रगति का अद्भुत मेल देखने को मिला। समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के 40 बुजुर्गों “महिला पुरुषों”को शाल,साफा और हनुमान जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में 10वीं व 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक लाने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस मौके पर समाज के प्रसिद्ध भामाशाह पन्नालाल सरस्वा एवं भीमाराम दंबीवाल (BR-PKL) ने समाज उत्थान के लिए 1 लाख रुपये सहयोग की घोषणा की। उन्होंने सक्षम व्यक्तियों से अपील की कि समाज के विकास के लिए आगे बढ़कर योगदान दें। भाजपा जिला मंत्री शिवजी राम कुमावत और महिला अध्यक्ष पूनम कुमावत ने भी समाज को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष किशनलाल भोड़ीवाल ने की। मंच पर सरपंच नवरत्न कुमावत, शांति देवी दंबीवाल, राजेंद्र कुमावत, मोहनलाल सारडीवाल श्रीमती पूनम कुमावत एवं भंवरलाल मामोडीया जैसे विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रकाश नराणिया व दामोदर भोड़ीवाल ने किया। जबकि भंवरलाल ममोडीया महामंत्री कु स सा वि समिति ने समाज उत्थान और विकास के लिए समाज को एकजुट होने को कहा। समिति द्वारा श्री बालाजी के प्रसादी का भोग लगाकर शाम 7 बजे विशाल महा प्रसादी सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया। इससे पूर्व अध्यक्ष किशनलाल भोड़ीवाल द्वारा समारोह के समापन की विधिवत घोषणा की।इस दौरान मनोहर लाल सिंघाट्या, मूल चंद धमाणिया, रूप कुमार ,बसंत कुमार पारमवाल,भगवान सहाय किरोड़ीवाल,गणपत लाल जलांधरा,स्वरूप चंद किरोड़ी वाल,शंकर लाल किरोड़ीवाल, महेश कुमार भोड़ीवाल, रमेश कुमार, पुरुषोत्तम भोडीवाल,
सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे और इस सफल आयोजन की सराहना की।
पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने युवाओं को सही दिशा दिखाने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया, जो आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन वाकई सराहनीय है।

Author: Aapno City News



