



🖊 तेजाराम लाडणवा
अजमेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस #राजेन्द्रसिंह ने शनिवार को जिले के भ्रमण के दौरान वृत कार्यालय #मूण्डवा एवं थाना #भावण्डा का निरीक्षण किया। जिला पुलिस अधीक्षक #रोशन मीना की अगुवाई में जवानों ने #गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक #जतिन जैन, प्रोबेशनर थानाधिकारी #अदिति उपाध्याय, वृताधिकारी #सतीश मीणा सहित संबंधित थानों के अधिकारी मौजूद रहे।
वृत मूण्डवा में आयोजित #अपराध गोष्ठी में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। कहा गया कि अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में प्रभावी निगरानी और नाकाबंदी जरूरी है।
लूट, नकबजनी व गंभीर प्रकृति के #अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही नशे और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने को कहा गया।
महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं वृद्धजनों से जुड़े मामलों में त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों व ग्राम रक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस थाना सदर नागौर द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम मोबाइल फोन की ट्रैकिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

Author: aapnocitynews@gmai.com



