

🖊 तेजाराम लाडणवा
बूंदी,
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में 06 अप्रैल को बूंदी जिले में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगी। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पार्टी द्वारा जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, स्टेफी चौहान बूंदी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी रणनीति पर मार्गदर्शन देंगी। उनके प्रभावशाली वक्तव्य और स्पष्ट राजनीतिक दृष्टिकोण के चलते कार्यक्रम को खास महत्व दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने बताया कि स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए जिलेभर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं जिला संयोजक संजय लाठी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।
प्रदेश कार्यालय जयपुर से जारी इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी द्वारा दी गई है। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Author: aapnocitynews@gmai.com



