
फुलेरा(दामोदर कुमावत)
रेलवे द्वारा जैसलमेर-जयपुर- जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस एवं अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवाओं को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12467/12468, जैसलमेर- जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा जैसलमेर से 03 अप्रैल 26 से जबकि जयपुर से 01 अप्रैल 26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09625/ 09626, अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवा अजमेर से 02 अप्रैल 26 से एवं दौंड से दिनांक 03 अप्रैल 26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।

Author: Aapno City News




