[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री श्यामबाबा का मेला29 को। काचरोदा में सजेगी भव्य भजन संध्या।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)भक्तों की टोली, भजनों की अमृत वर्षा और बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार! आगामी 29 मार्च 2026 (रविवार) को ग्राम कचरोदा स्थित श्री श्याम मंदिर में विशाल श्री श्याम मेला महोत्सव’ का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।कार्यक्रम की मुख्य झलकियां 29 मार्च, रविवार
भव्य पदयात्रा दोपहर 3:15 बजे, श्री बालाजी बगीची (श्री राम नगर, फुलेरा) से गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा शुरू होगी।जो सिद्ध गणेश मंदिर होते हुए यह यात्रा कचरोदा पहुंचेगी।

शाम 7:15 बजे से बाबा का दरबार अपनी पूरी दिव्यता के साथ सजेगा। सुरों की महफिल: देश के विख्यात कलाकार बिखेरेंगे जलवा’ इस शाम को यादगार बनाने के लिए देश के जाने-माने भजन गायक अपनी हाजिरी लगाएंगे। सनी सिंह लक्खा (मुरादाबाद) अपनी मधुर आवाज से भक्तों को झूमने पर मजबूर करेंगे।अभिषेक माहेश्वरी (चित्तौड़) श्याम भक्ति के विशेष भजनों की प्रस्तुति।

हेमलता खंडेलवाल (जयपुर): मधुर स्वर लहरियों से समां बांधेंगी।विशेष आकर्षण अद्भुत श्रृंगार: वेद प्रकाश एंड पार्टी (जयपुर) द्वारा बाबा का अलौकिक दरबार और सजीव झांकियां सजाई जाएंगी। मधुर संगीत मनीष शर्मा म्यूजिकल ग्रुप (जयपुर) और विनायक डीजे (फुलेरा) की विशेष सेवा।दरबार सेवा सुनील जोशी (अजमेर) द्वारा विशेष प्रबंध “हारों का सहारा, बाबा श्याम हमारा” श्री श्याम महिला समिति अध्यक्ष हरीश कुमावत ने सभी धर्मप्रेमी जनता को इस कामदा एकादशी के पावन अवसर पर सपरिवार आमंत्रित किया है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now