
रूण फखरूदीन खोखर
मेड़ता जीएसएस पर चलेगा रखरखाव का कार्य
रूण-गांव रूण, शंखवास स्थित 132 जीएसएस से जुड़े हुए सभी गांव और ढाणियों में आज शनीवार को 8 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

टेक्नीशियन सुरेंद्र कंकड़ावा ने बताया कि मेड़ता 400 केवी जीएसएस पर इस फीडर का काम चलेगा ,इस दौरान गांव रूण और संखवास से जुड़े हुए सभी गांव ढाणीयों में आज सुबह 9:00 से शाम 5.00 तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

इस दौरान रूण 132 से जुड़े हुए रूण प्रथम, रूण द्वितीय, असावरी, धवा ,भदौरा इंदोकली ,हिलोड़ी, और गवालू स्थित 33/11 केवी जीएसएस और संखवास 132 से जुड़े हुए सभी गांवो में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

Author: Aapno City News




