
फुलेरा(दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के आयु अवधि में सेवानिवृत्ति से पूर्व उत्तर पश्चिम रेलवे के ओबीसी एसोसिएशन की ओर से सम्मान जनक विदाई दी गई।

इस मौके पर एसोसिएशन की तरफ से जोनल संगठन सचिव अनिल कुमार क्या नेतृत्व में राजेंद्र यादव, सुन्दर लाल , अशोक कुमार, शिव लहरी सैनी, चंद्र प्रकाश स्वामी, राजेंद्र गुर्जर आदि सहित काफी

संख्या में एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने पीसीपीओ महोदय को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर , पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं पी. के. सिंह के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Author: Aapno City News




