
फुलेरा (दामोदर कुमावत) विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जहां अस्पतालों में मरीजों एवं आमजन को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करने के लिए संगोष्ठियों एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं फुलेरा उप जिला चिकित्सालय में इस बार कार्यक्रम औपचारिकता तक सीमित रहने की चर्चा रही।
चिकित्सालय परिसर में टीबी जागरूकता से संबंधित बैनर लगाकर डॉक्टर एवं नर्सिंग कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम संपन्न किया गया

अस्पताल में आए मरीजों एवं आमजन के लिए किसी प्रकार की संगोष्ठी या विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित नहीं किए जाने की बात सामने आई, जिससे यह कार्यक्रम चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान उप जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र भामू, डॉ. मनोज बियानी, डॉ. रामबाबू गुर्जर, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. सुनील, प्रवीण वर्मा, भवानी वर्मा, एंबुलेंस चालक प्रकाश खुवाल सहित नर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता के लिए ऐसे दिवस महत्वपूर्ण होते हैं।ऐसे में केवल औपचारिकता निभाने के बजाय मरीजों व आमजन के लिए प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता है।

Author: Aapno City News




