[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

SHARE:

रिया बड़ी
लोकपाल सिंह भण्डारी

उपखंड रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं,व आमजन को हो रही परेशानियों से उपखंड अधिकारी को अवगत कराया सड़कों की खराब स्थिति, जगह-जगह गड्ढे, नालियों की सफाई और मरम्मत का अभाव तथा गंदगी के कारण आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।

सफाई व्यवस्था में ढिलाई के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को क्षेत्र की जमीनी हकीकत से भी अवगत कराया और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रस्तुत सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर बजरंगगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद राठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास भाटी, नगर पालिका अध्यक्ष गिरधारी लाल माली, व प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now