
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA), जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को सांभर लेक व फुलेरा में स्कूली बसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) जयपुर जिला के सचिव पवन कुमार जीनवाल ने फुलेरा और सांभर लेक क्षेत्र में संचालित स्कूली बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता देख सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण में खुली पोल: कबाड़ हो चुकी बसों में ढोए जा रहे थे नौनिहाल सचिव पवन कुमार जीनवाल ने जब बसों की जांच की, तो हालात चौंकाने वाले मिले। कई बसें जर्जर अवस्था में पाई गईं। जांच के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित खामियां सामने आईं:• दस्तावेजों का ओअभाव: कई बसों के पास फिटनेस और जरूरी वैध दस्तावेज नहीं मिले, सुरक्षा से समझौता: बसों में लगे सीसी टीवी कैमरे बंद पाए गए।
वं• फर्स्ट एड गायब: आपात स्थिति के लिए बसों में मेडिकल किट तक मौजूद नहीं थी।
• बदहाल सीटें: बच्चों के बैठने की सीटें पूरी तरह टूटी और असुरक्षित थीं।डीटीओ दूदू को चालान और जब्ती की कार्रवाई के आदेश मददगार पुलिस टीम की मौजूदगी में सचिव ने मौके पर ही डीटीओ (DTO) दूदू को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बसों के दस्तावेज अधूरे हैं या जो जर्जर हालत में हैं, उनके चालान काटकर उन्हें तुरंत जब्त किया जाए। उन्होंने स्कूल संचालकों को चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम में ये रहे शामिल
इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एलडीसी (LDC) प्रसून दीक्षित और चांदमल साभरिया सहित स्थानीय पुलिस टीम के जवान मौजूद रहे।

Author: Aapno City News




