[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मेड़ता सिटी प्रजापति छात्रावास में विकास की नई पहल: स्टेज निर्माण, कोचिंग क्लास और सुविधाओं के विस्तार पर सहमति

SHARE:


🖊 तेजाराम लाडणवा

मेड़तासिटी

प्रजापति छात्रावास समिति की आवश्यक बैठक रविवार को छात्रावास प्रांगण में पूर्व अध्यक्ष पुनाराम पोटर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति पदाधिकारियों के साथ भामाशाह एवं मेड़ता तहसील के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर छात्रावास विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में छात्रावास परिसर में भव्य स्टेज निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख रूप से सामने आया। सतलावास निवासी पदमाराम मंगरोला एवं जिटिया निवासी राजूराम जकिया द्वारा पूर्व में रखे गए प्रस्ताव पर उपस्थित समाजबंधुओं व पदाधिकारियों ने सहमति जताई। निर्णय लिया गया कि लाखों रुपए की लागत से स्टेज का निर्माण किया जाएगा, जिसमें दो कमरे, प्याऊ एवं सीढ़ियों का निर्माण भी शामिल रहेगा। इसके लिए नक्शा तैयार करवाने हेतु निवेशक को अधिकृत करते हुए भामाशाहों को निर्माण कार्य प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई।
इसके साथ ही बैठक में छात्रावास की वर्तमान संरचना में सुधार करते हुए स्नानागार को और अधिक विस्तृत व सुविधाजनक बनाने का प्रस्ताव भी युवाओं द्वारा रखा गया, जिस पर पदाधिकारियों ने सहमति जताते हुए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
छात्रावास समिति के अध्यक्ष हरदेवराम प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बच्चों के रहने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं और समय के साथ और सुधार किए जाएंगे। लाइब्रेरी का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसका लाभ छात्र उठा रहे हैं, वहीं अब जल्द ही कोचिंग क्लास शुरू करने का प्रयास भी किया जाएगा। उनके संबोधन पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
बैठक में पुनाराम पोटर, पूराराम पोटर, अमराराम पोटर, शिवलाल मंगरोला, रामदेव प्रजापति (गोटन), तेजाराम लाडणवा,हुकमाराम अध्यापक कलरु रामनिवास मंगरोला सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रावास के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
रामकिशोर मंगरोला (पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय श्रीयादे सेवा समिति पुष्कर), हरदेवराम प्रजापति , शिवलाल मंगरोला, मंगलाराम गुगोदा, जुगल किशोर (बासनी), नेमाराम (अध्यापक, जलवाना), बंसीलाल प्रजापति (कुरडाया), बुधाराम प्रजापत (धोलेराव), रमेश प्रजापति (धोलेराव), पदमाराम गुगोदा (गोटन), ओमप्रकाश (एडवोकेट, डांगावास), सुखराम प्रजापति (गेमलीयावास), रवि शंकर प्रजापति (गगराना) ओमप्रकाश (अध्यापक, जसनगर), जितेंद्र प्रजापति (गेमलीयावास), मुकेश प्रजापति (लांबा जाटान), प्रेमराज प्रजापत (अध्यापक)लाई, नेमीचंद प्रजापति (भीलावास), पुखराज सारडीवाल (मेड़ता), नेमीचंद प्रजापत (डांगावास), रामकुमार मगरोला (मोकला), प्रहलाद इटारा (छोटीपादु), प्रहलाद प्रजापति (नेतडीया), घेवरराम प्रजापत (गगराना), छोटूराम (ऊटवाल मेड़ता), भंवरलाल (गगराना), ओमप्रकाश, वीरमाराम पुल्लु, गणपत मंगरोला, मनीष मंगरोला, राजू प्रजापति, राजू भोभरिया, योगेश मंगरोला, पप्पू मंगरोला, दीपक सारडीवाल, मनोज प्रजापति, सहित मेड़ता तहसील के अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now