[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेलवे सैनी-माली कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था ने किए विधि सलाहकार नियुक्त

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
भारतीय रेलवे सैनी (माली) कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था द्वारा संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं सदस्यों को विधिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एडवोकेट रामनिवास सैनी एवं एडवोकेट  मुकेश  सैनी (राजस्थान हाई कोर्ट, जयपुर) को संस्था का विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है।

संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल कर्मचारियों को विभिन्न विधिक विषयों एवं न्यायालय से संबंधित मामलों में उचित सलाह और सहयोग प्रदान करने के लिए इन अनुभवी अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि यह कदम कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समय- समय पर सही कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि दोनों विधि सलाहकार अपने अनुभव से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now