
फुलेरा(दामोदर कुमावत)
रा. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,फुलेरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नविता कुमारी वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका एवं ब्यूटीशियन श्रीमती पूनम कुमावत उपस्थित रहीं।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में समाज सेवा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को स्किन केयर और ब्यूटी सेक्टर में करियर के अवसरों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह का संचार किया, जिसमें छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी मीणा द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
अंत में प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर स्टाफ सदस्य श्रीमती लीना सैनी एवं श्रीमती कमला बागड़ी भी उपस्थित रहीं।

Author: Aapno City News




