
फुलेरा तहसील एंव अधिनस्थ संस्थाए 11 अप्रैल को धूमधाम से मनाएगी जयंती।
फुलेरा ( दामोदर कुमावत ) महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था तहसील फुलेरा के तत्वाधान में आगामी 11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े धूमधाम से मनाए जाने को लेकर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों की एक बैठक श्री राम नगर स्थित माली सैनी समाज शिव मंदिर प्रांगण में 22 मार्च रविवार को सांय 5: बजे आयोजित होगी ।

संस्था के महामंत्री भंवर लाल सैनी ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को महान समाज सेवक एंव शैक्षणिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े धूमधाम हर्ष और उल्लास के साथ एक समारोह के रूप में मनाए जाने को लेकर 22 मार्च 26 को माली (सैनी) समाज शिव मंदिर प्रांगण श्री राम नगर में बैठक आयोजित होगी। जिसमें तहसील स्तरीय संस्था एवं अधीनस्थ संस्थाए फुलेरा, सैनीपुरा और माली (सैनी) समाज संस्थान फुलेरा के समस्त सदस्यगण, पदाधिकारी और समाज के सभी प्रबुद्धजनों तथा मातृशक्ति को आवश्यक सुझाव हेतु सादर आमंत्रित कर बैठक में जयंती समारोह को मूर्त रूप देने एवं कार्य विभाजन के लिए टीमों का गठन आदि विषयों पर चर्चा करने हेतु समय पर पधारने की अपील की है। जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

Author: Aapno City News




