[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

132 जीएसएस रूण में नया ट्रांसफार्मर को किया चालू

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

किसानों को मिलेंगे अच्छे वोल्टेज,सप्लाई की गुणवत्ता में होगा सुधार-एसके बंसल

पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण स्थित 132 केवी ग्रिड जीएसएस पर बिजली विभाग के प्रयासों से राज्य सरकार ने 6 अगस्त 2025 को बड़ा ट्रांसफार्मर भेजा था, इसके बाद 23 फरवरी 2026 को एक और नया ट्रांसफार्मर और भेजा था, जिसको पूजा प्रार्थना के साथ स्थापित करके बुधवार देर शाम को अधिकारियों की उपस्थिति में एक दूसरे का मुंह मीठा कराके चालू कर दिया हैं।

ज्ञात रहे अगस्त 2025 में लगाए गए नये ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई भी शुरू कर दी गई थी, अब इसी नए ट्रांसफार्मर से भी दो दिन बाद लोड देकर सप्लाई शुरू होने से किसानों को फायदा मिलेगा । सहायक अभियंता कमलेश वर्मा मेड़ता और अजयकुमार मीणा गोटन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जीएसएस पर 25 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर 2008 से लगे हुए थे लेकिन बढ़ते लोड को देखते हुए विद्युत विभाग की मांग पर राज्य सरकार ने 6 अगस्त 2025 को 31.50 एमवीए उच्च क्षमता का एक ट्रांसफार्मर यहां पर भेजा और एक पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया।

टेक्नीशियन सुरेंद्र कंकड़ावा ने जानकारी देते हुए बताया कि 50 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर भी इस जीएसएस पर अधिकारियों की उपस्थिति में टेस्टिंग करके चालू किया गया है और संभवत इसी सप्ताह लोड दे दिया जाएगा।इस मौके पर मेड़ता 400 केवी के एसके बंसल,अजमेर के एस आर मेघवाल, अधिशासी अभियंता मेड़ता आर आर कड़वा, ऐ के शर्मा अजमेर और एस आर मीणा मेड़ता सहित काफी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

गांव रूण में नया ट्रांसफार्मर चालू करते हुए अधिकारी



*इनका कहना है*
अब दो ट्रांसफार्मर लगने से रूण से जुड़े हुए सभी 33/11केवी जीएसएस सें सीजन में अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलेगी और सरकार के निर्देशानुसार बिजली बढ़ाने पर वोल्टेज में कमी नहीं रहेगी, अब यहां पर दो नए ट्रांसफार्मर लगने से इस जीएसएस की कुल स्थापित क्षमता 81.50 एमवीए हो गई है, इन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि दो बड़े ट्रांसफार्मर लगने से किसानों और डिस्कॉम को फायदा होगा।

एस.के.बंसल
400 केवी अधीक्षण अभियंता

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now