
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती पूजा मित्तल ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति जयपुर की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक के उद्बोधन से हुई,उन्होंने कहा कि राजभाषाके क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता है तथा सभी विभागों में हिंदी में कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रोत्साहन दिया जाए।

इसके पश्चात राजभाषा अधिकारी एवं समिति सचिव शिवचरण बैरवा ने बैठक की कार्यसूची की मदों पर चर्चा की एवं हिंदी का प्रयोग प्रसार बढ़ाने के लिए सभी उपस्थित समिति सदस्यों से सुझाव मांगे । बैठक के दौरान राजभाषा अनुभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक “ई – हिंदी समाचार बुलेटिन” के 50वें अंक का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया ।
साथ ही तिमाही के दौरान हिंदी के 3 (तीन) सर्वश्रेष्ठ कार्मिकों को मंडल रेल प्रबंधक ने प्रमाण पत्र दिए ।

Author: Aapno City News


