[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ दिवस पर,आपदा प्रबंधन, जागरूकता पर चर्चा।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
रा. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलेरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविर के चतुर्थ दिवस “आपदा दिवस” के अवसर पर विभिन्न जन जागरूकता एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित ज्ञानवर्धक व्याख्यान से हुई।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नविता कुमारी  ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आपदा के समय बचाव, सतर्कता, संयम तथा प्रभावी प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में सही जानकारी और त्वरित निर्णय लोगों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके पश्चात स्वयं सेवकों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराया गया तथा प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें उन्होंने फुलेरा के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के संदेश लिखते हुए लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मीना सेन ने दिनभर आयोजित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया।
इस अवसर पर गिरिराज सांवरिया, सपना कुमावत, अनीता कुमारी, धर्मराज मीणा, नरेन्द्र बहादुर सिंह, अर्जुन सिंह मीणा, कमला धाकड़, बीना मीणा, रेखा वर्मा, हेमराज वर्मा, नीलम राठौड़ तथा वर्षा शर्मा सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now