
🖊 तेजाराम लाडणवा
जिले में नए जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के पदभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के संकेत मिल गए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नागौर में अब बदमाशी और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी रोशन मीणा ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए दो ही रास्ते हैं – या तो बदमाशी छोड़ दें, या फिर नागौर जिला छोड़ दें। पुलिस अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी तथा कानून के दायरे में रहकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए जिले में सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
एसपी ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस और जनता के सहयोग से ही जिले को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।
नए पुलिस अधीक्षक के इस सख्त संदेश के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है और जिले में कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है।


Author: aapnocitynews@gmai.com



