[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेल कर्मि नरेश ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स शॉट पुट में कांस्य पदक जीता।

SHARE:


प्रतियोगिता में रूस सहित 8 देशों ने भाग लिया, भारत ने जीते कल 208 पदक।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के सिग्नल विभाग में कार्यरत नरेश कुमार ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नईदिल्ली में” वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026″  8 से 13 मार्च तक, आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एफ-55 कैटेगरी में नरेश कुमार ने शॉट पुट इवेंट में ब्रोंज मेडल कांस्य पदक जीता है।खेल प्रेमी सुशील कुमार ने बताया कि नरेश कुमार रेलवे के सिग्नल विभाग में सहायक पद पर कार्यरत है।

नरेश ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में एफ 55 कैटेगरी  में शॉट पुट में भाग लिया और ब्रोंज मेडल प्राप्त किया सुशील कुमार ने बताया की नई दिल्ली में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स खेलों में मेजबान भारत देश का दबदबा रहा।

भारत ने इन खेलों में 208 पदको में 75 स्वर्ण 69 रजत और 64 कांस्य पदक हासिल कर, पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में रूस, नेपाल, भूटान, हांगकांग, सर्बिया, बोस्निया  और मिश्र सहित आठ देशों के 257 तथा भारत के 219 एथलीटों ने भाग लिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now