
लोकपाल सिंह भण्डारी
रिया बड़ी उपखंड मुख्यालय स्थित मुनि जी महाराज के बडला स्थान पर जगदीश महाराज की बरसी पर रामसनेही भक्तजनों के तत्वाधान में संगीत में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा का हो रहा आयोजन कथा वाचक राजाराम महाराज एवं साध्वी मनुथा श्री के द्वारा किया जा रहा है।

कथा मे नानी बाई के मायरे प्रसंग में नरसी महाराज को भगवान कृष्ण का स्वरूप दर्शन कराया गया मायरा वाचिका साध्वी मनथा श्री ने अपने मधुर वाणी से भजनों का रस पान कराकर भक्तों को आत्म विभोर किया

इस अवसर पर संत आचार्य भगवान दास महाराज पुष्कर महंत बोलता राम महाराज एडवोकेट रामकिशोर तिवारी मिट्ठू लाल सोनी मीठालाल मनिहार रामस्वरूप लखारा चतुर सिंह पुरोहित आदि महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




