[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

आरपीएफ की हेड कांस्टेबल सरोज ने यात्री की बचाई जान।

SHARE:


सरोज की निर्भीकता व सतर्कता से बड़ा हादसा टला।
फुलेरा की प्रबुद्ध नारी शक्ति ने किया सत्कार व दिया सम्मान।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) फुलेरा स्टेशन पर पिछले 6 मार्च को  प्लेटफार्म नंबर 3 पर सवारी गाड़ी संख्या 19031 योगा एक्सप्रेस आगमन बाद रवाना होने पर पीछे के सामान्य कोच में एक ग्रामीण वेशभूषा पहने हुआ यात्री पानी के नल से पानी की बोतल भर कर चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था

जो फिसल कर गाड़ी के नीचे जाते हुए को, प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल की महिला हेड कांस्टेबल सरोज ने तुरंत अपनी सूझबूझ से उक्त यात्री को पकड़ कर बाहर निकाला वहीं ट्रेन मैनेजर को आवाज देकर गाड़ी को रुकवाया जिस पर उक्त यात्री को अन्य यात्रियों की सहायता से उठाकर साइड में किया व पूछताछ करने पर किसी प्रकार की चोट नहीं लगना बताया तथा कोच में बैठ गया समय अभाव के कारण यात्री का पूर्ण विवरण नहीं ले पाए महिला हेड कांस्टेबल सरोज द्वारा ड्यूटी बीट पर सतर्कता से ड्यूटी कर यात्री की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है।

जिसे लेकर फुलेरा की स्थानीय प्रबुद्ध महिलाओं ने रेलवे सुरक्षा बल की महिला हेड कांस्टेबल सरोज भास्कर की सतर्कता,निर्भीकता व बहादुरी को देखते हुए कस्बे की महिला नेत्री पूनम कुमावत एवं पूजा भाटी के नेतृत्व में दर्जन भर महिलाओं ने रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने पहुंचकर हेड कांस्टेबल सरोज भास्कर का माला,साफा,एवं सॉल ओडाकर भव्य सत्कार और सम्मान किया इस अवसर पर महिला नेत्री पूनम कुमावत,पूजा भाटी,सीमा शर्मा,सुमन कुमावत,गीता सैनी, मैंना सैनी, रेनू शर्मा, मुन्नी देवी, बीना शर्मा तथा आरपीएफ हेड कांस्टेबल कुसुम एवं उर्मिला तथा सैनी समाज अध्यक्ष तेज करण सैनी और अभिषेक दाधीच मौजूद रहे।

इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक सुरेश कुमार मीणा ने हेड कांस्टेबल सरोज भास्कर के सराहनीय सेवा कार्य करने पर सत्कार कर सम्मान करने आई समस्त महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया इस अवसर पर स्टाफ भी मौजूद रहा। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल सरोज भास्कर ने बताया कि मुझे उस यात्री की जान बचाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा कि मैंने आरपीएफ की वर्दी पहनकर जो सेवा कार्य किया वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी जय हिंद। इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने सरोज की बहादुरी और जज्बे को सलाम किया। आरपीएफ की सराहना की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now