
सेवा भारती समिति फुलेरा की ओर से 51 यूनिट रक्त संग्रहित।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) सेवा भारती फुलेरा, जयपुर प्रांत के तत्वावधान में रविवार को आदर्श विद्या मंदिर, फुलेरा में ‘तरुण भारत’ रक्तदान शिविर एवं निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। नर सेवा को नारायण सेवा मानते हुए आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने हिस्सा लिया।

निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श
शिविर में विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञों द्वारा अपनी सेवाएँ प्रदान की गईं। फुलेरा से डॉ. अमित दुलानी ने मरीजों की जांच कर फिजियोथेरेपी परामर्श दिया। मूलचंद जांगिड़ द्वारा एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार प्रदान किया गया। आदिनाथ मेडिकल स्टोर फुलेरा के सौजन्य से आगंतुकों के लिए ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की व्यवस्था की गई।
रक्तदान का महत्व और पाथेय कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोहन सिंह (प्रांत गौ संवर्धन कार्य प्रमुख) ने अपने संबोधन में तरुण जी के प्रेरक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘रक्तदान- महादान’ की महत्ता को समझाते हुए उपस्थित युवाओं को समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का पाथेय प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ.गोपाल कुमावत, बाबूलाल शर्मा, गोगराज सुडा,
निलेश जैन एवं महावीर जैन पवन कुमावत उपस्थित रहे।शिविर के अंत में सेवा भारती के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Author: Aapno City News




