
भामाशाह नाथू लाल गुर्जर ने विद्वान पंडितो से करवाई मूर्ति स्थापना।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) निकट वृत्ति ग्राम गेनिय के राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में भामाशाह नाथूलाल गुर्जर ने मां सरस्वती का मंदिर निर्माण करवा कर मूर्ति स्थापना करवाई क्षेत्र के विद्वान पंडित कैलाश शास्त्री,पं. जगदीश शर्मा पं. योगेंद्र शर्मा के आचार्यत्व में नवनिर्मित मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति, विधि, विधान पूर्वक, मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना के साथ स्थापित की गई।

इस अवसर पर गोपीराम, मुकुंद, रामू लाल ,हनुमान,कल्याणमल, बालूराम,मेवाराम,गोपाल लाल, बनवारी लाल, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा, अध्यापिका श्रीमती सावित्री देवी अटल, सहित सूरजमल कवि ईश्वर सूरज करण आदि लोग भी मौजूद रहे। यह जानकारी अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संस्था के संस्थापक रामजीलाल शर्मा ने देते हुए

बताया कि भामाशाह नाथूलाल गुर्जर ने विद्यालय में मां शारदे का मंदिर बनवाकर मूर्ति स्थापना का जो कार्य किया है वह वास्तव में क्षेत्र के लिए प्रेरणा बना है।इस पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने नाथू लाल गुर्जर की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इस कार्य को प्रेरणादायक बताया है

Author: Aapno City News




