
पेंशन खैरात नहीं , यह पेंशनर्स का अधिकार है। इसके लिए हमें एकजुट होना होगा: गुमान सिंह
फुलेरा (दामोदर कुमावत)रेलवे पेंशनर्स सोसायटी शाखा फुलेरा का होली स्नेहमिलन समारोह नेशनल फैडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के अध्यक्ष गुमान सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं रमेश चंद वर्मा अध्यक्ष रेलवे पेंशनर्स सोसायटी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एम.एल.कुमावत पूर्व जोनल उपाध्यक्ष NWREU ,शक्तिसिंह अध्यक्ष राजस्थान पेंशनर समाज, डॉ सुनील शर्मा, महेश सहाय शर्मा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष NWREU, महेश कुमार वर्मा अंकेक्षक रेलवे पेंशनर्स सोसायटी फुलेरा, आदि ने संबोधित किया।

इससे पूर्व अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित किया वही
सी एल आई दिनेश सुरोलिया ने मनमोहन धुनों पर श्री गणेश वंदना किया, वही एड. सुमित्रा नाथावत, श्रीमति चम्पा वर्मा व आनंद मेहरोत्रा, गिरधर गोपाल ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर जयपुर पेंशनर्स सोसायटी से मंडल मंत्री गिरीश चतुर्वेदी,कोषाध्यक्ष सुरेश यादव ए. के. सिंह, हेम प्रकाश शर्मा, राज. पेंशनर समाज के सचिव भंवर लाल कुमावत रेलवे पेंशनर्स सोसायटी सचिव लाल चंद कुमावत संरक्षक रामेश्वर दास कुमावत ने आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर एम. एल. कुमावत ने बताया कि 8 वें वेतन आयोग की टर्म्स एंड रेफरेंस संदिग्ध है।

इससे सरकार की मंसा पर संदेह है। वर्तमान पेंशनर्स की पेंशन संशोधन में प्राथमिकता समानता को ध्यान में रख कर संशोधन करना चाहिए,जिस फार्मूला से 5 वें, 6, व 7 वें पे कमीशन ने समान फार्मूले से सर्विंग कर्मचारियों एवं पेंशनरों का रिवीजन किया गया उस नीति को बरकरार रखना चाहिए। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता एनएफआइआर अध्यक्ष गुमान सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यदि 8 वें वेतन आयोग ने फंड की उपलब्धता पर सवाल किया वह कमीशन निष्पक्ष बाड़ी के लिए न्यायोचित नहीं है वेतनआयोग को निम्न तम वेतन, पेंशन का निर्धारण समानता के साथ जीवन यापन के लिए अत्यंत जरूरी है उसे देखना है।

8 वें वेतन आयोग व सरकार ने वर्तमान पेंशनरों के अधिकार एवं पेंशन रिवीजन में कमी करने का कार्य किया तो पेंशनरों को मजबूर हो कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करना होगा। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है, उन्होंने कहा “जो सरकार पेंशन देगी वही राज करेगी”पेंशन खैरात नहीं यह हमारा अधिकार है।
कुशल मंच संचालन सी.पी. त्रिपाठी ने किया समारोह में बलबीर सिंह, वीरेन्द्र बंसल, राज कुमार, राम प्रसाद, बिशन सिंह, आदित्य प्रकाश, दयाल दास, मोहन लाल जांगिड़, घनश्याम जांगिड़,अशोक शर्मा, शेष नारायण सैनी, चैना राम, श्रीमती राधा देवी, सीमा शर्मा, मुन्नी देवी, कमला देवी, चम्पा वर्मा, सुमित्रा नाथावत, चौथ मल धामा, बनवारी लाल, छीतर, मेवा राम चौधरी, जगदीश प्रसाद कश्यप, रमेश चंद कुमावत आदि सैकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया।

Author: Aapno City News



