
🖊 तेजाराम लाडणवा
मेड़तासिटी
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के विरोध में मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता शनिवार को मेड़ता में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेड़ता-रियाबड़ी और नगर कांग्रेस कमेटी मेड़ता-रिया बड़ी के तत्वावधान में गांधी चौक पर सुबह 11 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया जाएगा।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर खान सांखला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम आदमी पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपए की बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आमजन को राहत नहीं मिल रही है और गैस सिलेंडर महंगा होने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसी के विरोध में मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री का पुतला फूंकेगे।
कांग्रेस संगठन ने मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

मेडता
मेड़ता_सिटी
कांग्रेस_प्रदर्शन
गैससिलेंडरमहंगा
महंगाईकेखिलाफ
कांग्रेस_विरोध
MertaCity
GasCylinderPrice
Inflation
CongressProtest
Author: aapnocitynews@gmai.com




