
एनएफआईआर के अध्यक्ष गुमान सिंह होंगे मुख्य अतिथि।
रेलवे पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण पर होगी चर्चा।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे पेंशनर्स का होली स्नेह मिलन समारोह आज 13 मार्च 2026 शुक्रवार को सांभर रोड स्थित शेखावत मैरिज गार्डन फुलेरा में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवे के अध्यक्ष गुमान सिंह होंगे।

रेलवे पेंशनर सोसाइटी शाखा फुलेरा के सी पी त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे पेंशन समिति का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को प्राप्त 10:30 बजे नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवे के अध्यक्ष गुमान सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा इस अवसर पर फुलेरा रेलवे पेंशन शाखा के सभी पेंशनर्स भाई उपस्थित रहेंगे, इस अवसर पर सभी पेंशनर्स साथी होली सिनेमालन समारोह के तहत अपनी खुशियां बाटेंगे।
त्रिपाठी ने बताया कि पिछले समय से रेलवे पेंशनर्स साथियों को पेंशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जो समस्याएं उच्च स्तरीय तथा रेलवे बोर्ड और सरकार से संबंधित है। और पेंशनर साथी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं उनके बारे में खुली चर्चा कर समाधान के लिए एन एफ आई आर अध्यक्ष जी के सामने रखी जाएगी जिससे उन समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सके। वही मुख्य अतिथि गुमान सिंह द्वारा प्रेस वार्ता सी आयोजित की जाएगी।

Author: Aapno City News




