[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शीतला माता के ठंडे पकवानों का भोग लगाकर, निरोगी काया की कामना की।

SHARE:


अर्ध रात्रि पश्चात ही शुरू की शीतला माता की पूजा अर्चना।


फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे में बुधवार को शीतलाष्टमी का पावन पर्व स्थानीय महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पुराना फुलेरा और गांधी चौक स्थित प्राचीन शीतला माता मन्दिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर माता शीतला को ठंडे पकवान अर्पण कर पूजा अर्चना करते हुए घर परिवारजनों की निरोगी काया की कामना की।

गौरतलब है कि अर्ध रात्रि पश्चात सेही महिलाओं ने ठण्डे पकवानों के साथ माता शीतला का विधिवत पूजन किया। श्रद्धालु महिलाएं अपने घरों से रोटी राबड़ी, पूड़ी, पुए, दही-बड़े, हलवा, खींचे, पापड़ सहित विभिन्न ठण्डे पकवानों का प्रसाद लेकर मन्दिर पहुंचीं और माता से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और निरोगी जीवन की कामना की।

इसके बाद महिलाओं ने पुजारी धन्ना लाल प्रजापति को पुजापा दिया। इसके बाद पथवारी की पूजा कर शीतला माता की कहानी सुनी। साथ ही बड़ी बुजुर्ग महिलाओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मन्दिर परिसर में देर रात से लेकर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, इसके अलावा छोटी-छोटी बालिकाएं बीन्द-बिन्दणी बनकर कुम्हार के घर जाकर मिट्टी के ईश्वर- गणगौर लेकर आई और उनकी पूजा की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now