
समाज की विभिन्न विभूतियां करेंगी शिरकत।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) फुलेरा कुमावत,कुम्हार ,प्रजापत रेल कर्मचारी द्वितीय स्नेह मिलन समारोह 14 मार्च 26 शनिवार को प्रातः 9:15 बजे होली स्नेह मिलन समारोह समाज के प्रबुद्ध जनों व मातृ शक्ति की उपस्थिति में स्वास्तिक पैराडाइज गार्डन में आयोजित किया जाएगा। रेल परिवार फुलेरा के मुख्य लोको निरीक्षक कन्हैया लाल कुमावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत होंगे।

जबकि राजस्थान सरकार के श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक,राज्य उपभोगता आयोग अध्यक्ष उर्मिला वर्मा, विधायक डूंगरराम गैदर, राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एडवोकेट मनीष कुमावत,भा. ज.पा.ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत,
आरपीएस प्रभु लाल कुमावत एवं आरपीएस प्रियंका कुमावत विशिष्ट अतिथि होंगे।रेल परिवार फुलेरा के कन्हैया लाल कुमावत ने बताया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में समाज के रेल कर्मचारियों को सामाजिक स्तर पर एकजुट करने,सामाजोत्थान और विकास पर गहन चर्चा होगी।

वहीं रेल परिवार एवं सामाजिक स्तर पर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जाएगा। जबकि समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें उच्च शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त करवाने, ऐसे होनहार विद्यार्थियों जो शिक्षा के क्षेत्र में अब्बल है परंतु आर्थिक स्थिति से कमजोर है उन्हें चिन्हित कर समाज की ओर से उन्हें सहयोग देने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा।

कुमावत ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए आयोजन कर्ताओं ने अलग- अलग टीमें बनाकर कार्यों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने सामाजिक स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Author: Aapno City News



